{"_id":"5f5b98a08ebc3e446a31783b","slug":"technical-education-board-students-of-2007-and-2012-sessions-have-the-chance-to-complete-diploma","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा बोर्ड: 2007 और 2012 सत्र के विद्यार्थियों को डिप्लोमा पूरा करने का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी शिक्षा बोर्ड: 2007 और 2012 सत्र के विद्यार्थियों को डिप्लोमा पूरा करने का मौका
Fri, 11 Sep 2020 09:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 45.13 करोड़ रुपये का बजट पारित किया। इस बार यह बजट पिछले वर्ष के मुकाबले तीन करोड़ अधिक है। बोर्ड ने यह निर्णय बोर्ड अध्यक्ष कमलेश कुमार पंत की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की 45वीं वार्षिक एवं वित्त समिति की बैठक में लिया। निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक सत्र 2007 और 2012 के जिन छात्रों का अभी तक डिप्लोमा पूरा नहीं हो पाया है और अभी उनके पेपर री-अपीयर में फंसे हैं। उन्हें परीक्षा देने का एक अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह अवसर चार के अधिक री-अपीयर वाले छात्रों को मिलेगा। इस बैठक में विधायक विक्रम जरियाल, तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार नरेंद्र ठाकुर, बोर्ड के सचिव सुनील वर्मा, उप-सचिव वित्त राजेंद्र शर्मा सहित बहुतकनीकी संस्थानों व आईटीआई प्राचार्यों ने भाग लिया। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2020-21 में बोर्ड के लिए 45.13 करोड़ रुपये बजट पारित किया गया है। इस बार बजट में करीब तीन करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल बोर्ड का बजट करीब 42 करोड़ तक था।
विज्ञापन