फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   technical education board invited application for polytechnic and pharmacy diploma from 23 september

पॉलिटेक्निक और फार्मेसी डिप्लोमा के लिए 23 से कर सकेंगे आवेदन

Sat, 19 Sep 2020 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Sep 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
technical education board invited application for polytechnic and pharmacy diploma from 23 september
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पॉलीटेक्निक व फार्मेसी डिप्लोमा कोर्स के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। बोर्ड ने तकनीकी कारणों से पेश आई दिक्कतों के कारण तारीख बढ़ाई है। इससे पहले बोर्ड ने 15 सितंबर से आवेदन मांगे थे, लेकिन तकनीकी कारणों से आवेदन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन

इसके चलते बोर्ड ने अब आवेदन प्रक्रिया को 23 सितंबर से शुरू करने का फैसला लिया है।

बोर्ड के सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि आवेदन के लिए बोर्ड 23 सितंबर को पोर्टल लांच करेगा। इसी पोर्टल के तहत आवेदन होगा। सीटों का आवंट न जमा दो कक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। गौर रहे कि इससे पूर्व तक दोनों ही कोर्सों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को पहले प्रवेश परीक्षा देनी होती थी। परीक्षा के आधार पर ही सीटों का आवंटन होता था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा न करवाकर मेरिट के आधार पर सीट आवंटन का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed