{"_id":"6128fb9477f3a24eb95803fa","slug":"technical-education-board-institutes-will-remain-open-on-sunday-for-admission-in-leat-and-pat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा बोर्ड: लीट और पैट में प्रवेश के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे संस्थान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी शिक्षा बोर्ड: लीट और पैट में प्रवेश के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे संस्थान
Fri, 27 Aug 2021 08:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Aug 2021 08:20 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी के दिन भी अभ्यर्थी अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। वहीं पहले चरण की काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थी अपने संबंधित संस्थानों में 31 अगस्त तक अपने मूल दस्तावेजों सहित अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी के दिन भी अभ्यर्थी अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। वहीं पहले चरण की काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थी अपने संबंधित संस्थानों में 31 अगस्त तक अपने मूल दस्तावेजों सहित अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल एड्रेस और फोन नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसके अलावा पहले चरण की काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को संस्थानों फोन के माध्यम से दस्तावेज जमा करवाने के लिए फोन करेंगे।
विज्ञापन
बात तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव आरके शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों तथा फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग कोर्सों और डिप्लोमा फार्मेसी की प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों का चयन प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में हुआ है, उन विद्यार्थियों को उनके पंजीकृत फोन नंबर पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन
यदि किसी कारणवश किसी अभ्यर्थी को मेसेज नहीं आया है तो वह बोर्ड की वेबसाइट से भी अपना सिलेक्शन लेटर डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग कोर्स (पैट) के प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को उनके मूल दस्तावेजों सहित संबधित संस्थानों में रिपोर्ट करने की तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई थी। इसे अब बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। वहीं डिप्लोमा फार्मेसी की प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित सस्थानों में रिपोर्ट करने की तिथि 29 अगस्त से 30 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी राजकीय एवं बहुतकनीकी संस्थान 29 और 30 अगस्त को भी खुले रहेंगे। कुल 4838 अभ्यर्थी ने बहुतकनीकी संस्थानों (पैट) में प्रवेश के लिए आनलॉन फार्म भरा था तथा प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में 1842 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। फार्मेसी में प्रवेश लेने के लिए कुल 798 अभ्यर्थियों ने आनलॉन फार्म भरा था और प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में 238 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग सितंबर माह के पहले सप्ताह में शुरू होगी।