फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teachers recruitment in hpu university college business studies.

शिक्षकों की भर्ती, 18 जून तक करें आवेदन

Fri, 03 Jun 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 03 Jun 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
teachers recruitment in hpu university college business studies.
11 पदों के लिए 27 जून को साक्षात्कार लिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एवालॉज चौड़ा मैदान स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) अकादमिक सत्र 2016-17 के लिए रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर अस्थायी तौर पर गेस्ट फैकल्टी तैनात करेगा। गेस्ट फैकल्टी के 11 पदों के लिए 27 जून को विवि के प्रति कुलपति के कार्यालय में सुबह 11 बजे साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन


18 जून तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि कॉलेज में रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति होने तक गेस्ट फैकल्टी रखे जाने हैं। इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बीबीए कोर्स में 6 और बीसीए कोर्स के विषयों को पढ़ाने के लिए 5 गेस्ट फैकल्टी रखे जाने हैं। चयनित उम्मीदवारों को यूजीसी के नियमों के तहत पांच सौ रुपये प्रति लेक्चर और अधिकतम 25000 रुपये मासिक के रूप में मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए अलग से किसी भी आवेदनकर्ता को पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। बीबीए कोर्स के फैकल्टी के लिए कामर्स एंड मैनेजमेंट में नेट सेट पास या पीएचडी के लिए यूजीसी की ओर से दी गई छूट वहीं बीसीए कोर्स के लिए तय की गई शैक्षणिक योग्यता ही आधार होगी। किसी भी उम्मीदवार को टीए, डीए देने का कोई प्रावधान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज बीबीए, बीसीए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा

teachers recruitment in hpu university college business studies.
प्रवेश परीक्षा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए दो मई को प्रवेश परीक्षा होगी।

सुबह के सत्र में बीबीए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि दोपहर बाद दो बजे से बीसीए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इन दोनों कोर्स के लिए क्रमश: 300 और करीब 250 छात्रों ने आवेदन किया है।

निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि जिन आवेदनकर्ता छात्रों को रोलनंबर नहीं मिले है, वे परीक्षा स्थल विवि आर्ट्स ब्लॉक अंबेडकर भवन में परीक्षा के तय समय से पूर्व एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचे। कट लिस्ट में नाम होने पर उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed