फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teacher accused of molesting 19 girls at chamba himachal

शिक्षक पर 19 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप

Mon, 26 Nov 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 26 Nov 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of molesting 19 girls at chamba himachal
डेमो

जिले के एक अध्यापक पर 19 छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। चाइल्ड लाइन चंबा की टीम के साथ इन छात्राओं ने शिक्षक की ओर से छेड़खानी की बात स्वीकारी है। पुलिस आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


उक्त स्कूल में पहुंची चाइल्ड लाइन टीम की काउंसलिंग में एक स्कूल की 22 में से 13 छात्राओं ने छेड़खानी की बात मानी है। साथ ही उन्होंने टीम को यह भी बताया कि आरोपी शिक्षक ने साथ लगते एक अन्य उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ भी छेड़खानी की थी।
विज्ञापन


इस पर चाइल्ड लाइन की टीम और पुलिस की देखरेख में दूसरे विद्यालय में छात्राओं की काउंसलिंग की गई। इस दौरान छह अन्य छात्राओं ने भी उनके साथ छेड़खानी और बैड टच करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कोर्ट में पहले से चल रहा मामला

Teacher accused of molesting 19 girls at chamba himachal
डेमो

गौरतलब है कि सितंबर में एक विद्यालय में डेपुटेशन पर तैनात अध्यापक की ओर से छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। आरोपी शिक्षक पर छेड़खानी का मामला भी दर्ज है। इसी मामले की तफ्तीश करते हुए चाइल्ड लाइन चंबा की टीम बच्चियों की काउंसलिंग करने पहुंची थी।

उधर, चाइल्ड लाइन चंबा के समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि अध्यापक की ओर से दो स्कूलों में 19 छात्राओं से छेड़खानी व बेड टच करने की बात सामने आई है। वहीं, एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि छात्राओं की काउंसलिंग की गई है। 

पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि दो स्कूलों में छात्राओं की काउंसलिंग के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। पुलिस मामले में आरोपी अध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आरोपी शिक्षक को चार्जशीट किया गया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed