फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   surbhi of kangra top in msc chemistry hpu

एमएससी केमिस्ट्री का परीक्षा परिणाम घोषित, कांगड़ा की ये बेटी बनी टॉपर

Wed, 15 Nov 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 15 Nov 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
surbhi of kangra top in msc chemistry hpu

प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएससी केमिस्ट्री का परीक्षा परिणाम घोषित कर ‌‌‌दिया है। घो‌षित परिणाम में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा सुरभि ने 1604 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन




इसी कॉलेज की दीक्षा शर्मा ने 1585 अंक लेकर तृतीय, रोहित बैंस ने 1569 और श्वेता शर्मा ने भी 1569 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, सुशील कुमार ने 1536 अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

 
वहीं दूसरे सत्र के परीक्षा परिणाम में हिमानी शर्मा ने 464 अंक लेकर प्रथम, शिखा शर्मा ने 450 अंक लेकर दूसरा और रचना ने 439 अंक लेकर तीसरा, दीक्षा तथा काजल ने 431 अंक लेकर छठा, समता राणा ने 428 अंक लेकर आठवां, शिवानी ने 426 अंक प्राप्त कर नवम तथा श्वेता ने 425 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावियों ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ शिक्षकों प्रो. अनिल शर्मा, प्रो. अजय सिंह गुलेरिया, प्रो. भारती शर्मा, प्रो. सरयू शर्मा तथा प्रो डा. रितु कंवर को दिया है। प्राचार्य डा. बलजीत सिंह पटियाल ने छात्रों की इस उपलब्धि की सराहना की है।


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएससी केमिस्ट्री के चारों सेमेस्टर की जून माह में हुई परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। साथ ही विश्वविद्यालय ने पीएचडी में प्रवेश के लिए हुई परीक्षाओं में बॉटनी और जूलॉजी का परिणाम घोषित कर दिया है। इस संबद्ध में विवि की वेबसाइट पर जानकारी मुहैया करवा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed