बोर्ड ने वेबसाइट की अपग्रेड, अब एक क्लिक में हर जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब प्राइवेट स्कूलों में बच्चे और उनके अभिभावक नहीं ठगे जाएंगे। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org को अपग्रेड किया गया है।
इसका शुभारंभ सोमवार को शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने किया। अपग्रेड की गई वेबसाइट में न केवल स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों की सूची को अपलोड किया गया है, जबकि मेरिट में आए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मेरिट लिस्ट, अब तक स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्षों, सचिवों की सूची सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई हैं।
पेपरलेस की ओर बढ़ रहा बोर्ड
शुभारंभ पर मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि आने वाला समय नोटबुक का है। इसलिए स्कूल शिक्षा बोर्ड को बच्चों की पीठ से भारी बस्ते को हटाने के लिए नेटबुक की दिशा में काम करना चाहिए। इससे बच्चों को नई तकनीक से पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
किताब खोलते ही नींद आने वाले बच्चों की भी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने कहा कि बोर्ड पेपरलेस कार्य की ओर आगे बढ़ रहा है। बोर्ड से किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करने को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी जा रही है।
फीस भी ऑनलाइन जमा हो रही है। बोर्ड में एक से दूसरी ब्रांच में ई-मेल से काम हो रहा है। करीब अब तक के एक करोड़ 20 लाख विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन कर दिया है। इस दौरान उपायुक्त सीपी वर्मा, एसपी संजीव गांधी और स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव शुभकर्ण सिंह भी मौजूद रहे।