फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students will be able to see updates of HPU on one click

एक क्लिक पर एचपीयू का अपडेट देख सकेंगे विद्यार्थी, पोर्टल लांच

Tue, 24 Jul 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Jul 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to see updates of HPU on one click

विश्वविद्यालय की सालों से संचालित की जा रही वेबसाइट को अब हर विभाग की वेबसाइट का कोंबो बनाकर पोर्टल का रूप दे दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी विभाग से संबंधित अपडेट एक क्लिक पर ले सकेगा।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पोर्टल को लांच किया। इसमें विवि में संचालित किए जा रहे पीजी सेंटर के 30 विभागों के साथ विवि के सेंटर फॉर इवनिंग स्टडीज, रिजनल सेंटर धर्मशाला के अलावा यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, यूआईआईटी, यूनिवर्सिटी
विज्ञापन


कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के साथ ही यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज जैसे हर संस्थान की वेबसाइट इस पोर्टल के माध्यम से ही देखी जा सकेगी। दावा किया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के चल रहे एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग के आठ करोड़ के प्रोजेक्ट का यही पोर्टल आधार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रशासनिक और कर्मचारियों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करवाई जानी है। पोर्टल में विवि की मुख्य वेबसाइट को दिव्यांग छात्रों की सुविधा के लिए उपलब्ध सहयोगी सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा गया है। 

दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक होगा विवि का पोर्टल : श्रीवास्तव

Students will be able to see updates of HPU on one click

एचपीयू के वेबपोर्टल के इंचार्ज शशि डोगरा का कहना है कि पोर्टल में विवि और इसके हर विभाग और संस्थान से संबंधित हर जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। प्रदेश और इससे बाहर के विवि से पढ़ाई करने वाले और किसी न किसी रूप में जुड़े लाखों लोगों को एक ही जगह हर जानकारी आसानी से मिल जाएगी। 

विवि का यह पोर्टल दिव्यांगों को भी बाधा रहित सूचनाएं देने में सक्षम है। इसमें उनके लिए टॉकिंग सॉफ्टवेयर के साथ बने सहयोगी सॉफ्टवेयर उपलब्ध रहेंगे और जो नहीं होंगे उन्हें डाउलोड करने की सुविधा भी लिंक के माध्यम से दी गई है।

जो भी दिव्यांग माउस चालाने में सक्षम होगा, वह विवि की हर जानकारी पा सकेगा। विश्वविद्यालय के विकलांगता मामले के नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पोर्टल को तैयार करने में पूर्व डीन प्लानिंग प्रो. एमएस चौहान की अध्यक्षता में बनी कमेटी में शामिल प्रो. मनु सूद, प्रो. हिम चटर्जी, डॉ. मुकेश कुमार, शशि डोगरा एवं डॉ. बलबीर ठाकुर का सहयोग रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed