फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students will be able to do ba bed in four years from next year

अगले सत्र से इतने साल में कर सकेंगे बीए बीएड, बढ़ेगी इनकी मुश्किलें

Thu, 19 Apr 2018 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 19 Apr 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
students will be able to do ba bed in four years from next year

हिमाचल में बीएड कोर्स अब दो वर्ष का नहीं होगा। अगर केंद्र सरकार के आदेशों पर अमल हुआ तो अगले साल से छात्र बीए बीएड चार साल में कर सकेंगे। अभी तक बीए करने में तीन और उसके बाद बीएड करने के लिए दो साल लगते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल दो वर्षीय बीएड कोर्स को बदलकर अब चार वर्षीय बीए बीएड, बीएससी बीए और बीकॉम बीएड इंटीग्रेटिड कोर्स के रूप में पढ़ाए जाने की तैयारी है । मानव संसाधन विकास मंत्रालय इसे हरी झंडी दे चुका है, तो एनसीटीई के रेगुलेशन-2014 में इसे पहले ही शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


इससे जाहिर है कि दो वर्षीय बीएड कोर्स बंद हो जाएगा। संभव है कि 2018-19 के सत्र की शुरू होने वाली बीएड कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया के बाद यह अंतिम दो वर्षीय बीएड कोर्स का बैच हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्स को चार साल का इंटीग्रेटिड किए जाने की सूचना ने प्रदेश में चल रहे करीब 72 निजी बीएड कॉलेज संचालकों की नींद उड़ा दी है। इंटीग्रेटिड कोर्स के बारे में निजी बीएड कॉलेज आपत्तियां मानव संसाधन विकास मंत्रालय में दर्ज करवा चुके हैं।

अभी तक केंद्र या प्रदेश सरकार की ओर से इंटीग्रेटिड कोर्स शुरू करने को लेकर कोई निर्देश नहीं आए हैं। मगर यह माना जा रहा है कि इसे 2019 के सत्र से पूरे देश भर में शुरू करने की तैयारी है। ऐसे मे निजी बीएड कॉलेज संचालक परेशान हैं। अब केंद्र क्या फैसला लेगा, इसका प्रदेश विवि सहित निजी बीएड कॉलेजों और प्रदेश सरकार को भी इंतजार है। 

इंटीग्रेटिड कोर्स शुरू करने से बढ़ेंगी मुश्किलें : मुकेश 

students will be able to do ba bed in four years from next year

वर्तमान में विवि से संबद्ध 72 निजी और दो सरकारी कॉलेजों में 7500 के करीब बीएड कोर्स की सीटें हैं। नए सत्र में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। शिक्षा विभाग की डीन प्रो. सुदर्शना राणा का कहना है कि जल्द प्रवेश शेडयूल जारी होगा।

इसको लेकर एक बैठक हो चुकी है। चार वर्षीय कोर्स को लेकर कोई ताजा आदेश नहीं मिले हैं। प्रदेश निजी बीएड कॉलेज संघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा का कहना है दो वर्षीय कोर्स को बदलकर चार साल का इंटीग्रेटिड कोर्स 2019 से शुरू करने की चरचा है।

इससे निजी बीएड कॉलेज संचालकों के साथ छात्रों की मुश्किलें भी बढ़ेंगी। एमएचआरडी को संघ ने अपनी दिक्कतों से अवगत करवाया है। अभी बीएड को दो साल का किए जाने के बाद दूसरा बैच भी नहीं निकला है।

जो यूजी कर निकले हैं, वे कैसे बीएड कर पाएंगे। वहीं निजी कॉलेज संचालकों को भी चार वर्षीय कोर्स को आधारभूत, ढांचागत सुविधाएं, अतिरिक्त शिक्षकों की भर्ती करना मुश्किल होगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed