{"_id":"5fa2c0128ebc3e9bcb6f2311","slug":"students-should-submit-original-certificate-in-the-himachal-education-board-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड कार्यालय में मूल प्रमाण पत्र जमा करवाएं विद्यार्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षा बोर्ड कार्यालय में मूल प्रमाण पत्र जमा करवाएं विद्यार्थी
Wed, 04 Nov 2020 08:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Nov 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि बोर्ड की ओर से मार्च 2020 में संचालित दसवीं और जमा-2 कक्षा (नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय) की परीक्षा के पुनर्निरीक्षण/ पुनर्मूल्यांकन के फलस्वरुप जिन छात्रों के अंकों में वृद्धि हुई थी, ऐसे छात्रों को अपना मूल प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने के लिए अंतिम तिथि 24 अक्तूबर निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
इस तिथि के कई छात्र अपना मूल प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं करवा पाए हैं। ऐसे छात्रों को अपने पूर्व जारी मूल प्रमाण पत्र के साथ सर्टिफिकेट देना होगा कि वे परिवर्तित/बढ़े हुए अंकों के आधार पर किसी प्रकार के लाभ अथवा मेरिट लिस्ट में संशोधन और छात्रवृत्ति के लाभ इत्यादि के लिए क्लेम नहीं करेगा। उसी के बाद परीक्षार्थी को नया प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन