फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students receives postpone of examination information after reaching in exam center in dharamshala

कॉलेज पहुंचकर चला परीक्षा स्थगित होने का पता, परीक्षार्थियों ने झेली परेशानी

Thu, 24 Oct 2019 08:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Oct 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
students receives postpone of examination information after reaching in exam center in dharamshala

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में गुरुवार को विशेष अवसर की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि, प्रदेश के विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में पहुंच गए, लेकिन महाविद्यालय पहुंचने पर उन्हें पता चला कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


उपचुनाव मतगणना के कारण गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला परीक्षा केंद्र में आयोजित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन इस संबंध में परीक्षार्थियों को कोई सूचना न मिलने के कारण वह परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में गुरुवार को बीए प्रथम, दूसरे और तीसरे साल की राजनीतिक विज्ञान के विशेष अवसर की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए जिला कांगड़ा सहित चंबा से भी परीक्षार्थी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह सिटिंग प्लान देखने नोटिस बोर्ड की ओर गए, तो उसमें परीक्षा स्थगित होने की सूचना का नोटिस चिपकाया गया था। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा 30 नवंबर को सुबह के सत्र, जबकि बीए, बीएससी, बीकॉम दूसरे साल की राजनीतिक विज्ञान और केमिस्ट्री की परीक्षा दो दिसंबर को करवाने की सूचना दी गई है।


उधर, राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ज्योति कुमार ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला परीक्षा केंद्र में वीरवार को मतगणना के चलते सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed