फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students of class IX to 12th gave baseline test in Himachal

हिमाचल में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दिया बेसलाइन टेस्ट

Mon, 19 Apr 2021 10:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Apr 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Students of class IX to 12th gave baseline test in Himachal
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का सोमवार को ऑनलाइन बेस लाइन टेस्ट लिया गया। पुरानी कक्षा के सिलेबस के आधार पर प्रश्न तैयार कर विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से वर्कशीट भेजी गईं। इस टेस्ट के मूल्यांकन के बाद कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार लाने के लिए योजना बनाई जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से बेसलाइन टेस्ट करवाया गया।  सोमवार सुबह समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय में गठित राज्य रिसोर्स ग्रुप की ओर से सभी जिलों के शिक्षकों को बेस लाइन टेस्ट के लिए वर्कशीट भेजी गई।

विज्ञापन


शिक्षकों ने विद्यार्थियों के कक्षावार बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुपों में वर्कशीट को भेजा। विद्यार्थियों ने वर्कशीट में दिए प्रश्नों के जवाब देने के बाद आंसरशीट की फोटो शिक्षकों को व्हाट्सएप के माध्यम से वापस भेजी। अब इन आंसरशीट्स का मूल्यांकन किया जाएगा। कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सुधार लाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान की ओर से नई योजना बनाई जाएगी। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सरकारी स्कूलों में पुरानी कक्षा के सिलेबस का रिवीजन करवाया जा रही है। सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सभी नॉन बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा परिणाम जारी किए ही अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया है। 27 मई तक रिवीजन करवाए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed