{"_id":"60be4ef925e6f31d5b7e5edb","slug":"students-of-board-of-technical-education-will-be-able-to-deposit-fees-till-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून तक शुल्क जमा करवा सकेंगे तकनीकी शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
30 जून तक शुल्क जमा करवा सकेंगे तकनीकी शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थी
Mon, 07 Jun 2021 10:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:23 PM IST
सार
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी सेमेस्टर परीक्षा के परीक्षा फार्म शुल्क सहित प्राप्त करने की तिथियों को फिर से बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जुलाई और अगस्त 2021 में संचालित करवाई जाने वाली बहुतकनीकी सेमेस्टर परीक्षा के परीक्षा फार्म शुल्क सहित प्राप्त करने की तिथियों को फिर से बढ़ा दिया है। सचिव आरके शर्मा ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर से छठे सेमेस्टर, प्रथम वर्ष फार्मेसी और दूसरे वर्ष फार्मेसी ऑल रेगुलर एंड री-अपीयर के परीक्षा फार्म शुल्क सहित छात्र 30 जून तक बिना विलंब के संस्थान में जमा करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
यदि कोई छात्र किसी कारणवश अपना परीक्षा फार्म संस्थान में इन तिथियों में जमा नहीं करवा पाता है तो वह परीक्षा आरंभ होने के 10 दिन पहले बिना विलंब शुल्क के अपने संस्थान के माध्यम से बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकता है। इसके अतिरिक्त माह जुलाई/अगस्त 2021 में संचालित करवाई जाने वाली एनसीवीटी, एससीवीटी, अप्रेंटिसिप ऑल रेगुलर एंड री-अपीयर के परीक्षा फार्म शुल्क सहित छात्र 30 जून तक बिना विलंब शुल्क के संस्थान में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन