फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students not attending classes in rkmv shimla

आरकेएमवी में दाखिला लेने के बाद कक्षा लगाने नहीं पहुंचीं छात्राएं

Tue, 12 Jul 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Jul 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
students not attending classes in rkmv shimla
आरकेएमवी शिमला

75 फीसदी हाजिरी की शर्त के बावजूद राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) की छात्राएं कॉलेज नहीं आ रही हैं। कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर में कुल 1348 दाखिले हुए हैं। सोमवार को 120 छात्राएं ही कॉलेज में कक्षाएं लगाने पहुंची। छात्राओं की कम संख्या को लेकर कॉलेज प्रशासन चिंतित हो गया है। एक जुलाई से नया सेशन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं। हर सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने के लिए  75 फीसदी हाजिरी अनिवार्य होती है, हाजिरी पूरी न होने पर छात्राओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कॉलेज के डीन डॉ. राजेश धरोटा ने कहा कि आने वाले दिनों में कक्षाओं में छात्राओं की संख्या बढ़ जाएगी, शुरूआती दौर में संख्या कम रहती है।
विज्ञापन


उधर, शहर के संजौली कॉलेज में हालांकि अन्य कॉलेजों की तुलना में प्रथम सेमेस्टर सहित पुराने तीसरे और छठे सेमेस्टर की कक्षाओं में छात्रों की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली, कोटशेरा कॉलेज में भी सोमवार को पिछले दिनों के मुकाबले अच्छी तादाद में छात्र कक्षाओं में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटशेरा कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजा राम चौहान ने कहा कि सोमवार को कक्षाओं में छात्रों की संख्या ठीक ठाक रही। आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगी और कक्षाओं का नियमित दौर चलेगा, छात्रों को प्रवेश के समय में ही 75 फीस दी हाजिरी की शर्त के बारे अवगत करवा दिया गया है, बावजूद इसके यदि छात्र कक्षाओं से गैर हाजिर रहते हैं, तो उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed