{"_id":"5d0b38608ebc3e5a3975b84b","slug":"students-can-take-copy-of-answer-booklet-from-himachal-pradesh-technical-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विवि से उत्तर पुस्तिका की प्रति ले सकेंगे छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी विवि से उत्तर पुस्तिका की प्रति ले सकेंगे छात्र
Thu, 20 Jun 2019 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की 22वीं अकादमिक काउंसिल की बैठक बुधवार को कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। नए निर्णयों के अनुसार अब कोई भी विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका की विवि में आकर खुद जांच और प्रति ले सकेगा। इससे पूर्व परीक्षार्थियों के पास केवल रि-चेकिंग और रि-इवेल्यूएशन का ही विकल्प उपलब्ध था।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रण शाखा पर लोगों का विश्वास बनाए रखने को यह अहम निर्णय लिया गया। बीटेक पुराने पाठ्यक्रम में रि-अपीयर के लिए विवि ने इस वर्ष गोल्डन चांस देने का निर्णय लिया। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ईआरपी रिसर्च हब लाइब्रेरी और वेब स्टूडियो स्थापित किया जाएगा। एमटेक और एम-फार्मा के जिन छात्रों ने थिसेज जमा नहीं करवाए हैं, उन्हें 31 दिसंबर तक का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
चार वर्षीय होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी कोर्स के दौरान अगर कोई विद्यार्थी तीन साल के बाद कोर्स को किन्हीं कारणों से पूरा नहीं कर सकता तो उसे तीन वर्षीय बीएससी होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग की डिग्री दी जाएगी। वर्ष 2017 में विवि के ऑफ कैंपस खोलने के निर्णय में बदलाव करते हुए अब इसकी जगह शोध केंद्र स्थापित किया जाएगा। च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के साथ तकनीकी विवि अब परसेंटाइल सिस्टम भी शुरू करने जा रहा है। महाविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी को अब एक हजार की जगह पंद्रह सौ रुपये प्रति लेक्चर का भुगतान होगा।
विज्ञापन
इस साल से योगा और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा शुरू किया जाएगा। विवि के अधीन चल रहे सभी महाविद्यालय एक-एक गांव को गोद लेंगे और कॉलेज के प्रत्येक छात्र एक-एक पौधा रोपेगा। बैठक में डीन अकादमिक प्रो. कुलभूषण चंदेल, परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा, कुल सचिव बच्चन सिंह, प्रो डीपी तिवारी, प्रो एमके झा, प्रो राजीव कुमार अवस्थी, प्रो राजेंद्र गुलेरिया, डॉ. एमएस आशावत और प्रो आशीष अरोड़ा मौजूद रहे।