फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   student with zero marks in pet will get admission in polytechnic college

इतने अंक लेने पर भी बहुतकनीकी कॉलेजों में मिलेगा दाखिला, सीटों की संख्या नौ हजार

Sat, 12 May 2018 09:59 AM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला,धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला,धर्मशाला Updated Sat, 12 May 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
student with zero marks in pet will get admission in polytechnic college

हिमाचल में लगातार पीएटी के लिए आवेदकों का आंकड़ा कम हो रहा है। प्रदेश में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (पीएटी) में शून्य अंक लेने वाले अभ्यर्थियों को भी पोलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश मिल जाएगा। 

विज्ञापन


वजह सीटों की उपलब्ध संख्या की तुलना में आवेदन संख्या का बेहद कम होना है। प्रदेश में 15 सरकारी और 16 निजी पोलीटेक्निक कॉलेजों के विभिन्न ट्रेडों में करीब नौ हजार सीटे हैं, जबकि पीएटी के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड को महज साढ़े छह हजार आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अंक चाहे शून्य ही क्यों न हो, आवेदक को किसी न किसी ट्रेड में प्रवेश मिल ही जाएगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के पास आवेदन कम पहुंचने का सिलसिला नया नहीं है। वर्ष 2013 के बाद लगातार पीएटी के लिए आवेदकों का आंकड़ा कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिटेक्निक में कम होते रुझान का ही नतीजा है कि प्रदेश में निजी पोलीटेक्निक कॉलेज भी एक के बाद एक बंद हो रहे हैं। साल 2013 तक दो दर्जन से अधिक पोलीटेक्निक कॉलेज थे। हाल ही में दो पोलिटेक्निक कॉलेज प्रबंधकों ने तकनीकी शिक्षा बोर्ड को क्लोजर फाइल सौंपी है।     

प्रदेश में साढ़े तीन हजार सरकारी सीटें

student with zero marks in pet will get admission in polytechnic college

हिमाचल प्रदेश में 15 सरकारी पोलीटेक्निक कॉलेजों में कुल साढ़े तीन सौ सीटें विभिन्न ट्रेड में हैं, जबकि वर्तमान में 16 निली पोलीटेक्निक कॉलजों में साढ़े पांच हजार के करीब सीटें हैं।        

साल 2013 में पहुंचा था 15 हजार आंकड़ा       
तकनीकी शिक्षा बोर्ड से पीईटी के लिए साल 2013 में आवेदकों का आंकड़ा 15 हजार के करीब पहुंच गया था, जो साल 2014 में कम होकर 13000, जबकि 2017 में 6610 तक पहुंच गया। इस साल यह आंकड़ा साढ़े छह हजार को भी पार नहीं कर पाया है।    

बोर्ड ने जारी किए प्रवेश पत्र       

student with zero marks in pet will get admission in polytechnic college

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 20 मई को होने वाले पीईटी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।वहीं जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र नहीं होता, वह बोर्ड के हेल्प डेस्क नंबर 8219871736, 7807009464, 7807009465 पर संपर्क कर सकते हैं।       

पोलीटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। - सुनील कुमार, सचिव हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed