{"_id":"5c1ce6babdec2256a47cbc53","slug":"student-protest-against-scholarship-amount-increment-issue-at-hamirpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति राशि न बढ़ाने पर भड़के शोध विद्यार्थी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्रवृत्ति राशि न बढ़ाने पर भड़के शोध विद्यार्थी, किया प्रदर्शन
Fri, 21 Dec 2018 06:42 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचडी रिसर्च-वर्क के लिए संशोधित छात्रवृत्ति प्रदान न करने पर शोधकर्ता भड़क गए हैं। भारतीय शोधकर्ता बैनर तले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर समेत समस्त भारत में पीएचडी और एमटेक के शोधकर्ताओं ने शुक्रवार को हमीरपुर एनआईटी परिसर में छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग है कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार उनकी छात्रवृत्ति में भी बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन
जो छात्रवृत्ति अभी छात्रों को मिल रही है, वह शोध के लिए काफी नहीं है। शोध कर रहे छात्रों का कहना है कि पिछली बार सरकार की ओर से वर्ष 2014 में छात्रवृत्ति बढ़ाई गई थी और यह निश्चित किया गया था कि हर 4 साल में छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की जाएगी। छात्रवृत्ति में संशोधन अप्रैल 2018 से लागू किया जाना है।
विज्ञापन
लेकिन आठ माह बीत चुके हैं और दिसंबर माह का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है। अभी तक संशोधित छात्रवृत्ति को लागू नहीं किया गया है। सिविल विभाग के शोधकर्ता अभिषेक शर्मा, अंजुल, कवर, अविनाश, विराजन और रसायन विभाग की शिवानी शर्मा, शमीना, अर्चना और वंदना ने बताया गया कि छात्रवृत्ति बढ़ाने के लिए सभी छात्र सरकार से बार-बार पिछले एक साल से गुजारिश कर रहे हैं।
विज्ञापन