छात्र-अभिभावक मंच फिर करेगा शिक्षा निदेशालय का घेराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के निजी स्कूलों की फीस के खिलाफ बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय का दोबारा से घेराव होगा। छात्र-अभिभावक मंच ने ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फंड की वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। बुधवार के बाद 21, 24 और 28 दिसंबर को भी निदेशालय घेराव का एलान किया गया है। मंच ने हाईकोर्ट से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर राहत देने की गुहार लगाई है। मंच ने शिक्षा निदेशक को चेताया है कि अगर उन्होंने सभी तरह के चार्जेज की वसूली व वर्ष 2020 में निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस पर रोक न लगाई तो पहले चरण के बाद दूसरे चरण का आंदोलन भी शुरू होगा।
मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने उच्च शिक्षा निदेशक से मांग की है कि वह 10 नवंबर और 8 दिसंबर की छात्र व अभिभावक विरोधी अधिसूचनाओं को तुरंत रद्द करें व निजी स्कूलों की ट्यूशन फीस के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के चार्जेज पर रोक लगाने की अधिसूचना जारी करें। उन्होंने शिक्षा निदेशक को चेताया है कि अगर उन्होंने निजी स्कूलों की वर्ष 2020 की फीस बढ़ोतरी, एनुअल चार्जेज, कंप्यूटर फीस, स्मार्ट क्लास रूम, स्पोर्ट्स फंड, मिसलीनियस, केयर व अन्य चार्जेज की वसूली पर रोक न लगाई तो आंदोलन तेज होगा।