{"_id":"5c9b666dbdec2214435fbd72","slug":"state-pensioners-welfare-union-demands-additional-pension-to-pensioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को मिले अतिरिक्त पेंशन, संघ ने सरकार से उठाई मांग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पेंशनरों को मिले अतिरिक्त पेंशन, संघ ने सरकार से उठाई मांग
Wed, 27 Mar 2019 05:33 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Mar 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के पेंशनरों को 65, 70 और 75 साल में अतिरिक्त पेंशन दे। संघ ने कहा है कि 65 साल बाद 5 प्रतिशत, 70 साल बाद 10 फीसदी और 75 साल बाद 75 फीसदी अतिरिक्त पेंशन जारी की जाए।
विज्ञापन
संघ के महासचिव हरीचंद गुप्ता ने कहा कि पेंशनरों के पिछले कई सालों से लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान भी शीघ्र किया जाए। इन मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए सरकार उपयुक्त फंड जारी करे और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बिलों का भुगतान तीन माह के भीतर किया जाए।
विज्ञापन
पेंशनरों के मसले सुलझाने के लिए जेसीसी में सुलझाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पेंशनरों का संगठन गैर राजनीतिक संगठन है। संघ पेंशनरों के मसलों को उठाने के लिए संघर्ष करता रहा है।
विज्ञापन