{"_id":"5dcc12348ebc3e5b4b1a0b1d","slug":"state-level-painting-competition-these-students-won-50-thousand-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता: इन विद्यार्थियों ने जीता 50 हजार का पुरस्कार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता: इन विद्यार्थियों ने जीता 50 हजार का पुरस्कार
Wed, 13 Nov 2019 07:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Nov 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के शनान में ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता प्रदेश भर से 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के ए श्रेणी में डीएवी लक्कड़ बाजार के करन कुमार प्रथम, डीपीएस मनाली की धान्वी को दूसरा और डीएवी टुटू की आरुषि अत्री को तीसरा पुरस्कार मिला। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार अन्नया नेगी, करन, रमनीश, सृष्टि, कृतिका, कनक, अर्पित, अंचल, नमन और गुरकिरण को मिला।
विज्ञापन
बी श्रेणी में डीपीएस मनाली के अनमोल वर्मा को पहला, डीएवी लक्कड़ बाजार की साक्षी शर्मा को दूसरा और डीपीएस शिमला की हर्षिता शर्मा को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा वाश्वी, आरती, राधिका, वंशिका, अंकिता, अभिषेक, नव्या, शशांक, वत्सल और साक्षी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार, दूसरे स्थान के लिए तीस हजार और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को बीस हजार दिए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार में हर प्रतिभागी को 7500 रुपये की राशि दी गई। इस मौके पर शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज इस दौरान मौजूद रहे। प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत और निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। एसजेवीएन की निदेशक कार्मिक गीता कपूर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सुरेश भारद्वाज ने प्रतियोगिता के लिए आयोजकों को बधाई दी। प्रतियोगिता विद्युत मंत्रालय और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो की ओर से करवाई गई। राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता की दोनों श्रेणियों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता दिसंबर में नई दिल्ली में होगी।
विज्ञापन