फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   state level badminton championship started in una

यहां जुटे 400 बैडमिंटन खिलाड़ी, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज

Sat, 28 Jul 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 28 Jul 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
state level badminton championship started in una

इंडोर स्टेडियम ऊना में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 10 जिलों के 400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने जिला और प्रदेश बैडमिंटन संघ को बेहतरीन आयोजन के लिए 31 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। रायजादा ने युवाओं को खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में ध्यान लगाना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले बैडमिंटन संघ के प्रदेश सचिव राजेंद्र शर्मा तथा जिला सचिव दीपक ने विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दीपक ने बताया कि प्रतियोगिता में चार सौ से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें कई नामी खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विश्वनाथ मनकोटिया, मोहित दत्ता, पंकज शर्मा, अशोक ठाकुर, हजारी लाल धीमान, टीएल वालिया, पवन कापिला, दिलावर सिंह, अशोक आंगरा, डॉ. कोमल मलिक, तनु, संजीव शर्मा, अनिल, जगतार सिंह, हरिंद्र लाल, अनिल राजपूत, पंकज कुमार, सुबोध कुमार, पंकज मेहता, राम सिंह, संतोख सिंह अरोड़ा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed