फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   state institute of hotel management job training course

‘हुनर से रोजगार तक’ से नौकरी पाने का मौका

Mon, 01 Aug 2016 10:32 AM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
state institute of hotel management job training course

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में हुनर से रोजगार तक कोर्स में प्रशिक्षु विभिन्न राज्यों के व्यंजन बनाने की रेसेपी सीखेंगे। कोर्स के लिए कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी। संस्थान में प्रशिक्षुओं का कोर्स निशुल्क होगा। कोर्स पूरा होने के बाद प्रशिक्षुओं को रोजगार भी मुहैया करवाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा संस्थान में साक्षात्कार करवाया जाएगा। हुनर से रोजगार तक (एचएसआरटी) कोर्स में अब तक तीन बैचों में 90 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले चुके हैं। कैंपस इंटरव्यू से इन्हें रोजगार भी मुहैया करवाया है। कोर्स का चौथा बैच 16 अगस्त से शुरू होगा। सूबे के 90 अभ्यर्थियों ने आवेदन भरे हैं। संस्थान में कोर्स के लिए 30 प्रशिक्षुओं का बैच होता है।
विज्ञापन


ऐसे में मेरिट आधार पर 30 प्रशिक्षुओं का चयन होगा। कोर्स शुरू होने पर प्रशिक्षुओं को दो वर्दियां, चाकू सेट और किताबें निशुल्क मुहैया करवाई जाएंगी। प्रशिक्षुओं को हिमाचली धाम, साउथ इंडियन, पंजाबी, लखनवी, कश्मीरी, हैदराबादी, सिंधी, गुजराती, राजस्थानी और बंगाली सहित समस्त राज्यों के व्यंजन की रेसेपी सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकद पुरस्कार से भी सम्मानित होंगे प्रशिक्षु
‘हुनर से रोजगार तक’ कोर्स दो और छह माह का होता है। इस दौरान कक्षा में 90 फीसदी अनुपस्थिति और बेहतर परिणाम देने वाले प्रशिक्षुओं को संस्थान नकद पुरस्कार से सम्मानित करता है। दो माह के कोर्स में दो हजार और छह माह के कोर्स में छह हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया जाता है।


16 अगस्त तक हुनर से रोजगार तक कोर्स की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। मेरिट के आधार पर प्रदेश भर से 30 प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। - रोहित एस आनंद, एचओडी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed