फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   standing committee nod to rusa new syllabus in hpu affiliated colleges

कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा रूसा का नया सिलेबस

Wed, 06 Jul 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Jul 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
standing committee nod to rusa new syllabus in hpu affiliated colleges

एचपीयू की अकादमिक काउंसिल की स्टैंडिंग कमेटी ने कॉलेजों में लागू रूसा सीबीसीएस यूजी कोर्स के नए सिलेबस को मंजूरी दे दी है। यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक तैयार किए गए इस सिलेबस को बोर्ड ऑफ स्टडीज, उसके बाद फैकल्टी से मंजूरी मिलने के बाद इसे मंगलवार को अकादमिक काउंसिल की स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष मंजूरी के लिए रखा गया।

विज्ञापन


मंगलवार को अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद सभी विभागों के डीन ने चरचा के बाद तैयार सिलेबस को मंजूरी प्रदान की। इस सिलेबस को यूजीसी की रूसा सीबीसीएस के लिए तय किए गए मानकों के मुताबिक ही तैयार किया गया है। इससे अब कॉलेजों में यूजी कोर्स में पढ़ाए जाने वाले सभी कोर्स में एकरूपता आएगी। हर विषय का सिलेबस जल्द विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन


अब नए सिलेबस को जल्द होने वाली विवि की कार्यकारी परिषद में अंतिम मंजूरी के लिए रखा जाएगा। प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व में लागू रूसा सिस्टम के सिलेबस में बदलाव कर दिया गया है। बैठक में विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे, उन्होंने नए सिलेबस के मुताबिक परीक्षा से संबंधित विषयों पर डीन से चरचा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग में ये रहे मौजूद
बैठक में लाइफ साइंस डीन प्रो. एसएस कंवर, सोशल साइंस डीन प्रो. एसएस चौहान, फिजिकल साइंस डीन प्रो. एमएस चौहान, डीन इंजीनियररिंग एंड टेक्नालॉजी प्रो. नीरज शर्मा, डीन एजूकेशन प्रो. एसके शर्मा, डीन विधि  प्रो. कंवलजीत सिंह, डीन मैनेजमेंट एंड कामर्स प्रो. कुलवंत पठानिया सहित, प्रधानाचार्य टांडा मेडिकल कॉलेज प्रो. अनिल चौहान, डेंटल कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरपी लूथरा आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed