फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Staff Selection Commission: Steno Typist and Junior Officer Assistant Typing Test will be held on 12th

कर्मचारी चयन आयोग: 12 को होगी स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट की टंकण परीक्षा

Sat, 10 Jul 2021 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jul 2021 08:55 PM IST
सार

12 जुलाई को एडमिट कार्ड सीरियल नंबर 646 से 726 और 13 जुलाई को एडमिट कार्ड सीरियल नंबर 727 से 781 की टंकण परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
Staff Selection Commission: Steno Typist and Junior Officer Assistant Typing Test will be held on 12th
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट के पदों के लिए टंकण परीक्षा 12 और 13 जुलाई को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में होगी। पूर्व में इन पदों के लिए टंकण परीक्षा अप्रैल माह में चल रही थी, लेकिन कोरोना के मामले बढ़ने के बाद 24 अप्रैल से यह परीक्षा स्थगित कर दी गई। अब जो अभ्यर्थी टाइपिंग परीक्षा से वंचित रह गए थे, उनके लिए इस परीक्षा का आयोजन 12 और 13 जुलाई को किया जा रहा है।

विज्ञापन


पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय में सुबह नौ बजे पहुंचना होगा।  12 जुलाई को एडमिट कार्ड सीरियल नंबर 646 से 726 और 13 जुलाई को एडमिट कार्ड सीरियल नंबर 727 से 781 की टंकण परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पूर्व में ही जारी हो चुके थे, लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा स्थगित होने के चलते यह 134 अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रहे थे। सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी बिक्रम महाजन ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed