{"_id":"60b8db8a8ebc3ea5ed27f288","slug":"staff-selection-commission-result-of-written-examination-of-two-post-codes-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: दो पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग: दो पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
Thu, 03 Jun 2021 07:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:09 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पदों की मूल्यांकन परीक्षा तीन जुलाई व जूनियर ऑफिसर के लिए तीन जुलाई को मूल्यांकन परीक्षा होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को जूनियर ड्राफ्ट्समैन पोस्ट कोड 800 और जूनियर ऑफिसर पोस्ट कोड 788 की लिखित परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 800 के तहत 14 पदों को भरने के लिए आयोग ने दस जनवरी को परीक्षा ली थी। इसमें 806 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इन 806 में से 46 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इन चयनित अभ्यर्थियों की 15 नंबर की मूल्यांकन परीक्षा तीन जुलाई को आयोग के कार्यालय में होगी। छह पदों के लिए पोस्ट कोड 788 की परीक्षा 513 अभ्यर्थियों ने दी थी। इनमें 21 ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इनकी भी मूल्यांकन परीक्षा तीन जुलाई को होगी।
विज्ञापन