फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Staff Selection Commission: Junior Auditor Recruitment exam Results Declared, JOA answer key releasd

कर्मचारी चयन आयोग: जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Mon, 22 Mar 2021 09:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Staff Selection Commission: Junior Auditor Recruitment exam Results Declared, JOA answer key releasd
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 759 जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पंद्रह पदों को भरने के लिए दिसंबर 2019 में आवेदन मांगे थे। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट में रहने वाले अभ्यर्थियों रोलनंबर 759000984, 759001820, 759002195, 759002291, 759003112, 759003136, 759004064, 759005273, 759005441, 759006002, 759006144, 759006312, 759006463, 759006824 और रोलनंबर 759008162 का चयन इस पद के लिए हुआ है।

विज्ञापन


जेओए की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड 
 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 817 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 1868 पदों को भरने के लिए रविवार को ली लिखित परीक्षा के बाद सोमवार को उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थियों से आयोग ने 29 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करवाने को कहा है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अपत्तियां केवल डाक विभाग और व्यक्तिगत तौर पर आयोग में पहुंच कर ही दर्ज करवानी होंगी। ऑनलाइन आपत्तियों पर कोई गौर नहीं किया जाएगा। सचिव ने बताया कि 2.10 लाख अभ्यर्थियों को जेओए आईटी की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। लेकिन परीक्षा में केवल 1,07,844 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया। उन्होंने बताया कि मंडी जिला के एक परीक्षा केंद्र में कागज का टुकड़ा बरामद होन के मामले में एसडीएम सुंदरनगर की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। मंगलवार को इस रिपोर्ट की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed