फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   staff selection commission issued new date for joa typing test

HPSSC: जेओए पोस्ट कोड-556 के टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल में बदलाव

Wed, 11 Oct 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
staff selection commission issued new date for joa typing test

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आने के बाद जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड -556 की टंकण परीक्षाओं में बदलाव कर दिया है। अमर उजाला ने 10 अक्तूबर के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। 

विज्ञापन


इसके बाद आयोग ने टंकण परीक्षा में बदलाव का निर्णय लिया है। अब 11 अक्तूबर से होने वाली परीक्षाओं को आगे खिसकाते हुए आयोग ने नवंबर माह में करवाने का निर्णय लिया है। जिसके चलते अभ्यर्थियों को अब और अधिक परेशानियों से जूझना पड़ेगा। 
विज्ञापन


पहले अभ्यर्थी इसी माह टंकण परीक्षा पूरी करने के इंतजार में बैठे हुए थे। लेकिन सोमवार को आयोग की लैब में टाइपिंग टेस्ट के दौरान एक दर्जन से अधिक कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आने से आयोग ने टंकण परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन आयोग हमीरपुर में बीते दिन जेओए के पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट के दौरान कंप्यूटर लैब में एक साथ 30 में से 14 कंप्यूटर चलते-चलते अचानक बंद हो गए। जिसके चलते टाइपिंग टेस्ट देने आए सैकड़ों अभ्यर्थियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। 

चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 1049 पदों को भरने के लिए पूर्व में लिखित परीक्षा का संचालन किया था। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आयोग ने साढ़े दस हजार अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलावा पत्र जारी किए। जिसके तहत आयोग में 31 अक्तूबर तक रोजाना साढ़े तीन सौ अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया था।

अब इस शेड्यूल में होगी टंकण परीक्षा

staff selection commission issued new date for joa typing test

11 अक्तूबर को होने वाली टंकण परीक्षा अब 1 नवंबर को होगी। इसी तरह 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 2 नवंबर, 13 अक्तूबर वाली 3 नवंबर, 16 अक्तूबर वाली 6 नवंबर, 17 अक्तूबर वाली 7 नवंबर और 18 अक्तूबर को होने वाला टाइपिंग टेस्ट अब 8 नवंबर को होगा।

अभ्यर्थियों को अब नए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं करने पड़ेंगे। पूर्व में जारी किए गए एडमिट कार्ड ही मान्य होंगे। आयोग के सचिव ने समस्त अभ्यर्थियों को परिवर्तित तिथियों के अनुसार टाइपिंग टेस्ट में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि सोमवार को जूनियर आफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था, कि अचानक 14 कंप्यूटर खराब हो गए। उन्होंने कहा कि टाइपिंग टेस्ट के लिए बैठक बुलाई गई थी, जिसके तहत अब नवंबर माह तक टंकण परीक्षा का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed