कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया जेई सिविल का परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जेई सिविल पोस्ट कोड-645 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आईपीएच विभाग में भरे जाने वाले जेई सिविल के 39 पदों के लिए 26 अगस्त 2018 को लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा करवाई गई।
128 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 20 और 21 नवंबर को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया। इसके बाद आयोग ने 38 अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम में उत्तीर्ण घोषित किया है।
जबकि एक पद एससी (वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन) के लिए पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में रोलनंबर
645000093, 645000775 645000776, 645000829,645001174, 645001396, 645001413, 645001604, 645001896, 645002093, 645002378, 645003099, 645003201, 645003308, 645003325, 645003720, 645003834, 645003982, 645004184, 645004667, 645004873, 645004875, 645004928, 645005110, 645005236,645005272, 645005446, 645005459, 645006138, 645006773, 645006893, 645007356, 645007688, 645007886, 645008863, 645008966, 645008974, 645009002 शामिल हैं।
स्टेनो टाइपिस्ट की टाइपिंग परीक्षा का परिणाम घोषित
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-624 के एक पद के लिए ली गई टाइपिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस एक पद के लिए आयोग ने 17 सितंबर 2018 को 20 अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट (टाइपिंग परीक्षा) के लिए बुलाया था।
इनमें से दस अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए। दो अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में रोल नंबर 624000012 और 624000014 शामिल हैं। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।