{"_id":"5bdd610dbdec2269be3327db","slug":"ssa-exam-schedule-for-winter-schools-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन स्कूलों में परीक्षाओं का शेडयूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शीतकालीन स्कूलों में परीक्षाओं का शेडयूल जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में तीन दिसंबर से असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। पहली से चौथी और छठी, सातवीं कक्षा की असेसमेंट आधार पर परीक्षाएं ली जाएंगी। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाती है।
विज्ञापन
सभी केंद्रों में सुबह सवा दस बजे से परीक्षा शुरू होगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। समग्र शिक्षा अभियान ने शुक्रवार को डेटशीट जारी की।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया है कि चालू सत्र में पांचवीं और आठवीं कक्षा की असेसमेंट परीक्षाएं स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से तैयार किए गए प्रश्नपत्रों के आधार पर होनी निश्चित हुई है। राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
शिक्षा खंडों को प्रति स्कूल प्रश्नपत्रों के सील बंद लिफाफे जल्द उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, शिमला और सोलन जिला के तहत आने वाले शीतकालीन स्कूलों में यह परीक्षाएं होंगी।
डेट शीट
दिनांक कक्षा पहली दूसरी तीसरी चौथी
तीन दिसंबर हिंदी अंग्रेजी गणित पर्यावरण
चार दिसंबर पर्यावरण गणित अंग्रेजी हिंदी
पांच दिसंबर गणित हिंदी पर्यावरण अंग्रेजी
छह दिसंबर अंग्रेजी पर्यावरण हिंदी गणित
दिनांक छठी कक्षा सातवीं कक्षा
03 दिसंबर गणित विज्ञान
04 दिसंबर हिंदी संस्कृत
05 दिसंबर ड्राइंग सोशल साइंस
06 दिसंबर सोशल साइंस योग/संस्कृति
07 दिसंबर संस्कृत अंग्रेजी
10 दिसंबर अंग्रेजी गणित
11 दिसंबर योग/संस्कृति हिंदी
12 दिसंबर विज्ञान ड्राइंग