फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   spot counselling for b pharmacy m tech and BBA by hptu hamirpur

एचपीटीयू हमीरपुर: बी-फार्मेसी, एमटेक, बीबीए की खाली सीटों के लिए होगी स्पॉट काउंसलिंग

Mon, 04 Oct 2021 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Oct 2021 05:59 PM IST
सार

इन विषयों की कई शिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रह गई हैं, जिन्हें भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करवाई जा रही है। स्पॉट काउंसलिंग के लिए पात्र विद्यार्थियों को संबंधित शिक्षण संस्थान में जाना होगा।

विज्ञापन
spot counselling for b pharmacy m tech and BBA by hptu hamirpur
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) सहित अन्य विषयों की खाली सीटों को भरने के लिए पांच अक्तूबर को स्पॉट काउंसलिंग होगी। स्पॉट काउंसलिंग तकनीकी विवि से संबंधित शिक्षण संस्थानों में बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) बी-फार्मेसी (आयुर्वेद) बीबीए, बीसीए, बीएससी (एचएमसीटी/बीएचएमसीटी) और एमटेक (सीएसई एंड एमई) में खाली सीटों के लिए होगी। 

विज्ञापन


अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि इन विषयों की कई शिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रह गई हैं, जिन्हें भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करवाई जा रही है। स्पॉट काउंसलिंग के लिए पात्र विद्यार्थियों को संबंधित शिक्षण संस्थान में जाना होगा। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके थे और चयनित या चयनित नहीं थे या किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन


उन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों व अन्य दस्तावेजों और उनकी प्रतिलिपियों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1550 रुपये फीस भी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यर्थी को सीट प्राप्त होती है तो उन्हें विश्वविद्यालय शुल्क 3000 रुपये के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी। स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेने से पूर्व सभी अभ्यर्थी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रवेश विवरण पुस्तिका के अध्याय-2 को अच्छी तरह पढ़ लें, जो कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्पॉट काउंसलिंग में भी सीटों का आवंटन शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed