{"_id":"57ba98674f1c1b8e63d4f990","slug":"spot-counselling-for-admission-in-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में प्रवेश के लिए होगी स्पॉट कांउसलिंग ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई में प्रवेश के लिए होगी स्पॉट कांउसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की सरकारी आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने स्पॉट राउंड कांउसलिंग का फैसला लिया है। यह स्पॉट राउंड कांउसलिंग 7 से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आए आवेदनों के आधार पर होगी। स्पॉट राउंड की प्रवेश प्रक्रिया 24 से 27 अगस्त तक होगी। स्पॉट राउंड में प्रवेश संस्थान स्तर पर केवल पात्रता परीक्षा के अंकों की प्रतिशतता की मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
इसके लिए एडमिशन फॉर्म तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा नए अभ्यर्थी भी स्पॉट राउंड काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। नए अभ्यर्थियों को पंजीकरण शुल्क संस्थान में जमा करवाना होगा। यह पंजीकरण शुल्क आरक्षित वर्ग के लिए 250 और सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये है।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण शुल्क पहले से जमा करवाया है, उन्हें अपनी पंजीकरण रसीद साथ लानी होगी। उधर, तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि स्पॉट राउंड प्रवेश में चयनित अभ्यर्थी को उसी समय सीट आवंटित की जाएगी। उसी के आधार पर शुल्क और निधियां भी जमा करवानी होंगी।
विज्ञापन