{"_id":"5a9432f34f1c1b512f8b4669","slug":"sports-hostel-bilaspur-won-women-kabaddi-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":" इस टीम ने जीता महिला कबड्डी महासंग्राम का खिताब मिला 71 हजार इनाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस टीम ने जीता महिला कबड्डी महासंग्राम का खिताब मिला 71 हजार इनाम
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन)
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ में पहली बार हुए महिला कबड्डी महासंग्राम के विजेता का खिताब स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर ने जीता। प्रतियोगिता में गुरुकुल हरियाणा की टीम उपविजेता रही। महिला पंजाब पुलिस की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रतियोगिता हुई। आयोजकों ने प्रथम स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर की टीम को 71,000 रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता रही गुरुकुल हरियाणा की टीम को 51,000 और ट्रॉफी और प्रथम रनरअप पंजाब महिला पुलिस की टीम को 21,000 रुपये दिए।
विज्ञापन
साक्षी शर्मा को बेस्ट रेडर का खिताब दिया गया। कबड्डी महासंग्राम में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली की एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। आयोजक वरुण नेगी, ऋषभ शर्मा, समाजसेवी पंकज गोल्डी ने कहा कि महिला कबड्डी महासंग्राम के आयोजन का यह पहला प्रयास किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया है। इस दौरान यान क्लब के अध्यक्ष ऋषभ शर्मा, बीबीएन सोशल वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष वरुण नेगी, कोच संजीव ठाकुर, समाजसेवी पंकज शर्मा गोल्डी, सूरज, हितेश, अशोक, जीता आदि मौजूद रहे।