फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sixteen thousand will appear in teacher eligibility test

16 हजार युवा देंगे टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी का टेट, इस दिन होगी परीक्षा

Wed, 06 Sep 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 06 Sep 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
sixteen thousand will appear in teacher eligibility test

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नौ सितंबर को टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी टेट लेगा। दोनों सत्रों में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में 16 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे।

विज्ञापन

 
10 सितंबर को 38 हजार से अधिक परीक्षार्थी टेट देंगे। नौ और दस सितंबर को दो सत्रों में होने वाले टेट के लिए शिक्षा बोर्ड ने रोलनंबर जारी कर दिए हैं। नौ सितंबर को सुबह के सत्र में दस से साढ़े 12 बजे तक 53 परीक्षा केंद्रों में टीजीटी नॉन मेडिकल टेट होगा। 
विज्ञापन


इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने 8759 परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए हैं। सायंकालीन सत्र में दो से साढ़े चार बजे तक भाषा अध्यापक टेट के लिए 48 केंद्र स्थापित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के लिए प्रदेश भर से 7206 परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए हैं। 10 सितंबर को बोर्ड टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल टेट लेगा। 

सुबह के सत्र में होने वाली टीजीटी आर्ट्स की शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 134 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं, जबकि 31922 परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए गए हैं। 


सायंकालीन सत्र में टीजीटी मेडिकल टेट 51 परीक्षा केंद्रों में होगा। इसके लिए बोर्ड ने 6828 परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अभ्यर्थी रोलनंबर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed