{"_id":"57c280294f1c1bb969d4f2ab","slug":"six-thousand-tet-applications-cancelled-by-hp-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हजार अभ्यर्थी नहीं दें पांएगे टेट, अधूरे भरे आवेदन रद्द","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छह हजार अभ्यर्थी नहीं दें पांएगे टेट, अधूरे भरे आवेदन रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से अध्यापक पात्रता परीक्षा-2016 में 6159 अभ्यर्थी नहीं बैठ सकेंगे। बोर्ड को अधूरे भरे हुए और बिना शुल्क मिले आवेदन पत्रों को छंटनी के बाद रद्द कर दिया है। बोर्ड को विभिन्न विषयों में कुल 72720 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 66561 अभ्यर्थियों के आवेदन ठीक पाए गए हैं।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड से टेट-2016 के लिए कुल 9398 आवेदन आए हैं। इनमें 8535 आवेदन सही हैं, जबकि 863 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। शास्त्री टेट के लिए कुल 4234 आवेदनों में से 361 रद्द हो गए हैं। इसके अलावा टीजीटी नॉन मेडिकल 7843 आवेदनों में से 686,
विज्ञापन
भाषा अध्यापक के 6831 में से 518, टीजीटी आर्ट्स 38677 में से 3280 और टीजीटी मेडिकल में कुल 5737 आवेदनों में से 451 आवेदन रद्द हो गए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाला शर्मा ने बताया कि रद्द किए गए आवेदकों की सूची बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org में अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन