{"_id":"5b4c98ed4f1c1b466d8b50db","slug":"shweta-and-amar-got-second-position-in-north-india-dance-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":" श्वेता और अमर की जोड़ी ने डांस में चमकाया नाम, हासिल किया दूसरा स्थान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
श्वेता और अमर की जोड़ी ने डांस में चमकाया नाम, हासिल किया दूसरा स्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 16 Jul 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी की श्वेता और कुल्लू के अमर की जोड़ी ने नॉर्थ इंडिया डांस प्रतियोगिता-2018 में दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों ने जजों के सामने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए प्रतियोगिता के ग्रुप वर्ग में फर्स्ट रनरअप का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
श्वेता और अमर की जोड़ी पहले भी हिमाचल में कई प्रतियोगिताओं को अपने नाम कर चुकी है। हरियाणा के यमुनानगर में 15 जुलाई को प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। तीन राउंड में ऑडिशन, मेगा ऑडिशन और फाइनल में श्वेता और अमर ने प्रस्तुतियां दीं और जजों का दिल जीता।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में उत्तरी भारत की 14 जोड़ियों को टक्कर देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। अमर कुल्लू जिला के छोयल से संबंध रखते हैं। उनके पिता शिव चंद एसएसबी में कार्यरत हैं। माता कला देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
श्वेता मंडी जिले के बल्ह से संबंध रखती हैं और उनके पिता अश्वनी शर्मा लोनिवि में सिविल इंजीनियर हैं। माता सविता शर्मा गृहिणी हैं। दोनों सोलन जिले में एक यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं और दोनों की डांस में रुचि है।