{"_id":"5d8f6e228ebc3e017a2112ad","slug":"shimla-year-system-compartment-examinations-will-start-from-october-apply-till-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर से शुरू होंगी ईयर सिस्टम की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, इस दिन तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अक्तूबर से शुरू होंगी ईयर सिस्टम की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, इस दिन तक करें आवेदन
Tue, 01 Oct 2019 11:46 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू यूजी में रूसा सीबीसीएस में बीते सत्र से लागू वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत घोषित परीक्षा परिणाम में कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों की अनुपूरक परीक्षाएं अक्तूबर में लेगा। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।
विज्ञापन
नौ अक्तूबर तक परीक्षार्थी प्रथम वर्ष की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। प्रथम वर्ष की कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या पांच से सात हजार के बीच हो सकती है। नौ अक्तूबर के बाद लेट फीस ली जाएगी।
विज्ञापन
विवि ने प्रथम वर्ष का ईयर सिस्टम का परिणाम देरी से घोषित किया है, इसलिए कंपार्टमेंट परीक्षाएं यूजी में सेमेस्टर सिस्टम की रेगुलर और री-अपीयर की परीक्षा के साथ 18 अक्तूबर से करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
यूजी में लागू ईयर सिस्टम में सितंबर में अनुपूरक परीक्षाएं करवाई जाती थीं। नए ईयर सिस्टम के तहत प्रथम वर्ष में दो-दो विषयों में फेल होने पर भी द्वितीय वर्ष में कक्षाएं लगा रहे हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि ईयर सिस्टम की अनुपूरक परीक्षाएं सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षा के साथ करवाई जा रही हैं। अगले सत्र से अनुपूरक परीक्षाएं पहले की तरह से सितंबर में करवाने का प्रयास रहेगा।
सेमेस्टर सिस्टम में नौ अक्तूबर तक बढ़ाई फार्म भरने की तिथि
शिमला। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर सिस्टम के तहत यूजी कोर्स कर रहे छात्रों की रेगुलर और री-अपीयर परीक्षा के ऑनलाइन फार्म भरने के लिए भी अंतिम तिथि नौ अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इसके बाद लेट फीस ली जाएगी।