{"_id":"59e4724e4f1c1bcc538b7a60","slug":"shimla-two-exams-on-same-day-students-ion-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन दो परीक्षाएं होने से दुविधा में प्रदेश के हजारों विद्यार्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक ही दिन दो परीक्षाएं होने से दुविधा में प्रदेश के हजारों विद्यार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 16 Oct 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए डिग्री कोर्स के पांचवें सेमेस्टर की दो परीक्षाएं एक ही दिन आने से विद्यार्थी दुविधा में हैं। पांचवें सेमेस्टर की संस्कृत और पत्रकारिता मेजर विषय की ग्लोबल कम्युनिकेशन परीक्षा एक साथ आ रही है। एचपीयू की ओर से जारी डेटशीट में दोनों परीक्षाओं का समय 24 अक्तूबर शाम को दो से पांच बजे तक है।
विज्ञापन
परीक्षा एक साथ होने से संस्कृत, अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा आदि मेजर विषय वाले छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हमीरपुर में विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत महाविद्यालय प्रबंधन से की है। छात्रों ने विवि प्रशासन से डेटशीट को बदलने की मांग की है। इधर, कई विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जिनकी पिछली सेमेस्टर में कंपार्टमेंट है। इनकी यह परीक्षा भी अगले सेमेस्टर की परीक्षा के साथ क्लैश कर रही है।
विज्ञापन
राजीव, निखिल ठाकुर, सौरभ भारद्वाज, करुण शर्मा, संतोष, रितिका, मनोज, मीनाक्षी, ज्योति, प्रिया का कहना है कि संस्कृत और ग्लोबल कम्युनिकेशन विषय की परीक्षा 24 अक्तूबर शाम को दो बजे से पांच बजे होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन के चलते माह में कई सरकारी छुट्टियां हैं।
विज्ञापन
विवि में भी छुट्टियां होने के कारण उन्हें समस्या के समाधान के बारे में पता नहीं चल रहा है। उन्होंने प्रदेश विश्वविद्यालय प्रबंधन से इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। उधर, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. एचएस जंबाल का कहना है कि छात्रों की समस्या का ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन को डेटशीट बदलने के लिए लिखित पत्र भेजा गया है। एचपीयू ने ऐसे कुछ मामलों का निपटारा कर दिया है।