फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: The adventure of volleyball league will start in Rampur from October 7

शिमला: सात अक्तूबर से रामपुर में शुरू होगा वॉलीबाल लीग का रोमांच

Sun, 26 Sep 2021 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Sep 2021 09:34 PM IST
सार

स्वामी विवेकानंद नव उत्थान संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रथम अखिल भारतीय नरेंद्र मोदी वॉलीबाल लीग का आयोजन कर रहा है। लीग में आठ राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी। संघ राज्यस्तरीय नरेंद्र मोदी वॉलीबाल चैंपियनशिप भी करवाएगा। इसमें पंचायत स्तर पर टीमें हिस्सा ले सकेंगी। 

विज्ञापन
Shimla: The adventure of volleyball league will start in Rampur from October 7
वॉलीबॉल(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर के पाटबंगला मैदान में सात अक्तूबर से वॉलीबाल प्रतियोगिता का रोमांच शुरू होगा। स्वामी विवेकानंद नव उत्थान संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रथम अखिल भारतीय नरेंद्र मोदी वॉलीबाल लीग का आयोजन कर रहा है। लीग में आठ राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी। संघ राज्यस्तरीय नरेंद्र मोदी वॉलीबाल चैंपियनशिप भी करवाएगा। इसमें पंचायत स्तर पर टीमें हिस्सा ले सकेंगी। रामपुर में प्रेसवार्ता में संघ के अध्यक्ष भूपेश धीमान ने कहा कि संघ सात से 10 अक्तूबर तक रामपुर के पाटबंगला मैदान में नरेंद्र मोदी वॉलीबाल लीग करवाएगा। इसमें एचएसआईआईडीसी, पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश, ओएनजीसी, कस्टम, आईटीबीपी, दिल्ली, कस्टम महाराष्ट्र और हरियाणा पुलिस की टीमें भाग लेंगी।

विज्ञापन


प्रथम रहने वाली टीम को 1 लाख 11 हजार रुपये, द्वितीय टीम को 55 हजार और तृतीय टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश भर की पंचायतों के युवा भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 1500 रुपये और प्रथम आने वाली टीम को 71 हजार, द्वितीय को 31 और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 21 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। 10 अक्तूबर को समापन पर रामपुर, कुल्लू और किन्नौर जिले के महिला मंडलों की लोकनृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। प्रथम रहने वाले महिला मंडल को 15 हजार, द्वितीय को 51 सौ और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 21 सौ रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिला मंडलों को 15 सौ रुपये सम्मान राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


हिमाचल टीम ने उत्तर प्रदेश को  6-1 से हराया
 हरियाणा में चल रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने केरल के बाद अब उत्तर प्रदेश की टीम को 6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है। विकास, सुनील, दीपक, सोमनाथ, विक्रम और दर्शन ने गोल दाग कर टीम को जीत दिलाई। महिला वर्ग में भी हिमाचल सचिवालय की टीम ने उत्तराखंड टीम पर 6-0 से जीत दर्ज की। दीपिका, रवीता, पूजा और अनुराधा ने टीम के लिए गोल किए। महिला टीम का अगला मैच सोमवार को मध्य प्रदेश के साथ, जबकि पुरुष टीम का मुकाबला सोमवार को तेलंगाना के साथ होगा। टीम के गोल कीपर नारायण सिंह वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में देशभर से पुरुषों की 33 और महिलाओं की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed