फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla team entered in the next level of kabaddi kho kho and volleyball

कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल के अगले दौर में पहुंचा शिमला

Tue, 24 Apr 2018 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, शाहपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 24 Apr 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
shimla team entered in the next level of kabaddi kho kho and volleyball

आईटीआई शाहपुर में चल रही राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की पुरुष वर्ग की 29 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन जिला शिमला और कांगड़ा के नाम रहा। वहीं, ऊना जिला ने कबड्डी में एक के बाद एक मैच जीतकर अपनी बादशाहत को कायम रखा है।

विज्ञापन

 
शिमला ने कबड्डी में चंबा, खो-खो में सिरमौर तथा वॉलीबाल में मंडी को पराजित किया। उधर, कांगड़ा ने बास्केटबाल में उम्दा प्रदर्शन करते हुए शिमला को 46-23  के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वॉलीबाल में भी कांगड़ा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। 
विज्ञापन


कांगड़ा ने ऊना को एकतरफा मैच में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बास्केटबाल में हमीरपुर ने बिलासपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।  कबड्डी में ऊना के खिलाड़ियों ने जहां पहले मैच में हमीरपुर को एकतरफा मैच में धूल चटाई , वहीं दूसरे मैच में मंडी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलीबाल में सिरमौर ने किन्नौर को, दूसरे मैच में चंबा ने सिरमौर को और  कुल्लू ने बिलासपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। खो-खो के मैच में सोलन ने ऊना को, मंडी ने चंबा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

सिरमौर ने 363 रन पर घोषित की पहली पारी

shimla team entered in the next level of kabaddi kho kho and volleyball

अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में दो दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता सिरमौर और किन्नौर के बीच शुरू हो गई है। जिला क्रिकेट महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि सिरमौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

टीम ने 59.3 ओवर में 363 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक किन्नौर ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए हैं।सिरमौर की ओर से श्रवण ने 200 नाबाद, विवेक 67, ऋत्विक ने 24 रनों का योगदान दिया।

किन्नौर की ओर से प्रवीन सिंह ने 4, रवि राज ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। किन्नौर की ओर बल्लेबाजी करते हुए प्रशांत ने 36 रन और विवेक ठाकुर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। सिरमौर की ओर से प्रशांत तोमर ने 3, वैभव शर्मा 2, प्रणव और करण ने 1-1 विकेट हासिल किया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed