फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: Promoted students will be able to see results online in icdeol

शिमला: इक्डोल में प्रमोट विद्यार्थी ऑनलाइन देख सकेंगे परिणाम

Mon, 19 Apr 2021 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Apr 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shimla: Promoted students will be able to see results online in icdeol
इक्डोल

इक्डोल में स्नातक डिग्री कोर्स के प्रमोट हुए विद्यार्थी अब ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं। सैकड़ों की संख्या में पंजीकृत विद्यार्थियों के अवार्ड्स को अपलोड कर दिया गया है। अब इन विद्यार्थियों को अपने लॉगिन आईडी से परिणाम ऑनलाइन नजर आएगा। वे इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे। छात्र अगली कक्षा के परीक्षा रोल नंबर भी डाउनलोड कर सकेंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि इक्डोल में पंजीकृत स्नातक डिग्री कोर्स के सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकता है। इसे अवार्ड्स आने के बाद अपडेट कर दिया गया है। 

विज्ञापन


31 दिसंबर तक जमा होंगे पीएचडी, एमफिल के शोध 
 हिमाचल प्रदेश विवि के पीएचडी और एमफिल के शोधार्थियों को विवि अनुदान आयोग से कोरोना काल में बड़ी राहत मिली है। यूजीसी ने पीएचडी के अपने शोध प्रबंध (थीसिस) और एमफिल के लघु शोध प्रबंध जमा करवाने की समय सीमा फिर से बढ़ा दी है। इसे 31 दिसंबर तक कर दिया है। अब सिर्फ विवि की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी होने का शोधार्थियो को इंतजार है। शोध कार्य पूरा कर जमा करवाने को 31 दिसंबर तक का समय दे दिया है। इसको लेकर यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस उपलब्ध है। इससे पहले 30 जून तक शोध कार्य पूरा कर जमा करवाने के लिए समय दिया था। अब फिर से बने मुश्किल हालात को देखते हुए छह माह का समय बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed