राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में शिमला को ओवर ऑल का खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से करवाई गया सरस्वती विद्या मंदिरों का 18वां दो दिवसीय प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान मेले में शिमला ने ओवर ऑल का खिताब जीता। पांचवीं कक्षा की मॉडल प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में शिमला जिले की हर्षिता शर्मा प्रथम रहीं।
बिलासपुर की अक्षिता दूसरे और कांगड़ा की रश्मिका को तीसरा स्थान मिला। सरल मशीन विषय में शिमला की तनीशा पहले, कुल्लू के चिराग दूसरे और कांगड़ा के सेजल तीसरे नंबर पर रहे।
संतुलित आहार विषय में शिमला के आर्य, कांगड़ा की अंशिता और कांगड़ा के सेजल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। स्वच्छ परिवेश निर्माण में रहिशा प्रथम, दिया दूसरे तथा रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा यश्मिता, दिव्यांशी, नेहा, दीक्षा, सन्नी, ओजस्वी, मन्नत चौहान, विवेक कश्यप, आरजू, मन्नत नेगी, नवृति, आर्यन डढ़वाल, हिमेश शर्मा, रनवीत, प्रियांशी गुप्ता, अभिनव शर्मा, ओंकार, अंकु, शिवम यादव, वर्षा, योजना शर्मा, अरूण, तमन्ना, पलक शर्मा, अंशिता, साहिल, अनु, हरिअंश सुमन, कार्तिक,
यशिका, अभिषेक कुमार, पारस, अक्षिता, अरमान, दिव्यांशी, ऋषभ ठाकरु, प्रज्जवल, राम लखन, स्नेहा, मृदुल, रजत, अमन वर्मा, आकाश वर्मा, पूजा,योगेंद्र वर्मा, ऋषभ, तेंजिन, अखिल, अंजलि, तेनजिंन, रोबिन, मनीष कुमार, पार्थ, दीपक प्रसाद, ऋतिक,पूजा शर्मा, श्रेया, गितांशा, ईशिका,वेदिका शर्मा, स्वरा गुप्ता,
मनीषा, अंकुश, नम्रता शर्मा, फंचक डोलमा, सोनिया, पारूल, कमलेश,अनमोल, जंफल लुंदप, तनिष्का, दावा लोमा, आदित्य भारद्वाज, प्रतिज्ञा ठाकुर, महेश्वर सिंह, प्रिया, मनीष, अमित राणा, अंकुश ठाकुर,अभिनव, सृष्टि सोनी, वंश चंबयाल, अक्षत, अमन, अर्पित, किरण, रिया, साक्षी, रोहित, शगुन ठाकुर, शिवांजलि,
कार्तिक मोल्टा, दिव्यांशी ठाकुर, ललित, हिमांशी, मुकुल, संजना, अर्पिता चंदेल, एकता शर्मा, प्रिया शर्मा, नेहा रितीका, रीतिका,कोमल बाली, साक्षी, अक्षिता शर्मा, दिव्या चौहान, पल्लवी कुमारी,श्रेया शर्मा,
निवेदिता, अंकित भारद्वाज, पंकज वर्मा, पुष्पांजलि, पल्लवी टंडन, नंदिनी, काजल, हिमांशु वर्मा, पुनीत, हिमानी, नितिन, रंजू, पलक, निशा चंदेल, अर्चना ठाकुर, मोहित शर्मा, गीतांजलि तथा सपना को अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया। हिमाचल शिक्षा समिति के मंत्री भोगेश्वर शर्मा ने बताया कि डीएसपी पुनीत रघु इस दौरान मुख्य अतिथि रहे।
टेबल टेनिस में छाए चंबा के खिलाड़ी
नाहन में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम किया है। अंडर-10 वर्ग में सौजन्य गोस्वामी ने पहला, अथर्व ठाकुर ने दूसरा और श्रेयांस ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। \
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर चंबा में खुशी का माहौल है। जिला टेबल टेनिस संघ के महासचिव योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पहली बार चंबा की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया है और खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।