फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shastri bhari candidates yet not get appointment letters

परिणाम के ढाई माह बाद भी नहीं मिले ज्वाइनिंग लेटर

Wed, 01 Aug 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 01 Aug 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
shastri bhari candidates yet not get appointment letters

पोस्ट कोड-572 में शास्त्री के 234 पदों के लिए वर्ष 2017 में ली गई परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आने के ढाई माह बाद भी ज्वाइनिंग लेटर न मिलने से अभ्यर्थियों में शिक्षा विभाग के प्रति रोष है। राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 572 में प्रदेश में शास्त्री के 234 पद भरने के लिए मई 2017 में लिखित परीक्षा ली थी।

विज्ञापन


सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। एक वर्ष उपरांत मई 2018 को पोस्टकोड 572 का  रिजल्ट निकाला गया। हैरानी की बात है कि ढाई माह बाद भी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिए गए हैं।

विज्ञापन

shastri bhari candidates yet not get appointment letters

परीक्षा पास करने वाले युवाओं में विकेश कुमार, दिनेश कुमार, चमन लाल, संदीप कुमार और रामकुमार का कहना है कि 2017 में परीक्षा देने के बाद एक वर्ष बाद रिजल्ट निकाला गया। ढाई माह बाद भी उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिए गए हैं।

उनका कहना है कि मई 2018 में एक बार शास्त्री पदों के लिए फिर से परीक्षा ली गई है। ऐसे में अब शास्त्री की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर शास्त्री की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर दिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed