{"_id":"57c5cec54f1c1b0d582cbdca","slug":"sfi-protest-on-bad-result-in-colleges-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब रिजल्ट पर गुस्साए छात्रों का हंगामा, विवि प्रशासन को चेतावनी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
खराब रिजल्ट पर गुस्साए छात्रों का हंगामा, विवि प्रशासन को चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने खराब परीक्षा परिणाम के लिए विवि की खामी को जिम्मेदार ठहराया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के घोषित किए यूजी के खराब परीक्षा परिणाम को लेकर विवि कुलपति कार्यालय के बाहर विवि और राजधानी के कॉलेजों से एसएफआई के बैनर तले एकत्र हुई छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। उनके साथ छात्र कार्यकर्ता भी थे।
विज्ञापन
छात्रों ने खराब परीक्षा परिणाम के लिए विवि की खामी को जिम्मेदार ठहराया और इस चूक को तुरंत ठीक कर दोबारा से परीक्षा परिणाम तैयार कर घोषित करने की मांग की। कुलपति कार्यालय के बाहर जमा इस भीड़ के साथ अंदर जाने को रोकने पर सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों और पुलिस जवानों ने स्थिति काबू कर ली। कॉलेजों से जुटे इन छात्र कार्यकर्ताओं और आम छात्रों ने कुलपति से खराब परिणाम का कारण पूछा और कहा कि विश्वविद्यालय उन पर एक के बाद एक प्रयोग कर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी के कार्यालय के बाहर जा कर भी प्रदर्शन किया और मांग के समर्थन में नारेबाजी की। इन छात्रों का कहना था कि इस रिजल्ट को तुरंत ठीक किया जाए। पूरे कॉलेज के छात्र फेल होना सीधे तौर पर तकनीकी खामी के संकेत देता है। इसलिए विवि अपनी इस भूल का सुधार करे।
146वें दिन में पहुंची एसएफआई की भूख हड़ताल
एचपीयू में एसएफआई इकाई की लंबे समय से चल रही क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को 146वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान अर्थशास्त्र विभाग से गुड्डू, राजनीति शास्त्र विभाग से मनोज कुमार और लोक प्रशासन विभाग से हेत राम हड़ताल पर बैठे।
इकाई अध्यक्ष नोवल ठाकुर ने कुलपति को छात्र विरोधी करार देते हुए कहा कि पहले समेस्टर का खराब रिजल्ट आने के बाद भी प्रशासन रूसा प्रणाली को वापिस लेने की सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने विवि प्रशासन को चेताया है कि मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और ज्यादा उग्र किया जाएगा और प्रशासनिक अधिकारियों का भी घेराव कर लिया जाएगा।