फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SFI Jail Bharo Andolan in hpu shimla

जेल भरो आंदोलन छेड़ेगी अब एसएफआई

Fri, 01 Jul 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Jul 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
SFI Jail Bharo Andolan in hpu shimla

कॉलेजों में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही एसएफआई की जिला इकाई ने पूरे दो माह तक कॉलेजों में छात्र हितों की मांगों को मनवाने के लिए शुरू किए जाने वाले आंदोलन का खुलासा कर दिया है। इसमें जेल भरो आंदोलन भी शामिल है।

विज्ञापन


जिला अध्यक्ष दिनित दैंटा ओर शहरी सचिव रमन सहित सहित राज्य सह सचिव चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि विवि में पिछले 85 दिन से छात्रों की आम समस्याओं को लेकर चल रहे 48 घंटे के क्रमिक अनशन के समर्थन में दो जुलाई को जिले भर के कॉलेजों में धरने प्रदर्शन होंगे।
विज्ञापन


इससे पूर्व एक जुलाई को कॉलेजों में प्रवेश लेने से वंचित रहे छात्रों को प्रवेश दिलवाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने भूख हड़ताल के समर्थन में पूरे प्रदेश भर के कॉलेजों में भी आंदोलन उग्र रूप लेगा। वीसी हटाओ, विवि बचाओ के आंदोलन को भी उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 से 6 अगस्त तक जिला भर के कॉलेजों में तरह तरह की आंदोलनात्मक गतिविधियां कर दबाव बनाए जाएगा कि छात्रों की मांगें पूरी हों। नेताओं ने कहा कि आज प्रदेश सरकार और विवि की नीतियों के चलते प्रदेश के लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगाया गया है। फीस में  कई गुणा बढ़ोतरी कर और इसके खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने को छात्र संघ चुनाव पर प्रतिबंध लगाने की साजिशों के खिलाफ आने वाले समय में उग्र आंदोलन होगा। आंदोलन के बावजूद यदि मांगें नहीं मानी गईं तो, एसएफआई विवि में आमरण अनशन भी शुरू कर सकती है, इसके लिए सरकार और कुलपति जिम्मेदार होंगे।


ये रहेगी आंदोलन की रूपरेखा

1 जुलाई कॉलेज में छात्रों के प्रवेश को जिला भर में प्रदर्शन, 2 जुलाई को एचपीयू में चल रहे 48 घंटे के आंदोलन के समर्थन में धरना, 3 से आठ जुलाई जिला के कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान, 9 जुलाई को धरना, 11 जुलाई को सदस्यता अभियान, 14 जुलाई को तीन घंटे का कॉलेज में धरना होगा, 15 से 18 जुलाई को जेल भरो आंदोलन, 19 से 23 जुलाई चौराहे पर सभाएं, 25 को मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे मांग पत्र, और 26 से 30 जुलाई तक जन प्रतिनिधियों के माध्यम से छात्र समस्याएं उठाई जाएगी, 1 से 5 अगस्त तक चक्का जमा होगा जबकि 6 अगस्त को पूरे प्रदेश भर में काला दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed