फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SFI dead body protest against HPU's decision to conduct examinations in shimla

एचपीयू में परीक्षाएं करवाने के फैसले के खिलाफ एसएफआई ने दिया शव धरना

Fri, 14 Aug 2020 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Aug 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
SFI dead body protest against HPU's decision to conduct examinations in shimla
एसएफआई ने एचपीयू में शव धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला

यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा करवाने के फैसले के खिलाफ एसएफआई ने एचपीयू में शव धरना दिया। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने परिसर की सड़कों पर लेट और ऊपर से दुपट्टा डालकर इस फैसले का विरोध किया। संगठन का कहना है कि प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में परीक्षाएं करवाना खतरे से खाली नहीं है। राज्य अध्यक्ष रमन थारटा और सचिव अमित ने कहा कि महामारी के खतरे को देखते हुए सरकार से परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


अगर परीक्षाएं होती भी हैं तो कई विद्यार्थी इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे। सरकार ने विद्यार्थियों को मौत के मुंह में धकेलने का काम किया है। धरने से सरकार को चेतावनी दी है कि यदि एक भी छात्र या शिक्षा विभाग का कर्मचारी इस परीक्षा के दौरान संक्रमित होता है तो ये सरकार की जिम्मेवारी होगी। उन्होंने एक बार फिर से सरकार से मांग की है कि परीक्षा करवाने के फैसले पर एक बार फिर से विचार किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed