फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seventh pay scale: College teachers stalled the work of evaluation

सातवां पे स्केल: कॉलेज शिक्षकों ने ठप किया मूल्यांकन का कार्य

Mon, 19 Jul 2021 10:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Jul 2021 10:30 PM IST
सार

संघ दो दिनों तक मूल्यांकन कार्य बंद रखेंगे, 21 जुलाई से कॉलेज शिक्षक अपनी इस मांग को लेकर काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह और सचिव डॉ. राम लाल शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में शिक्षकों ने दो दिनों के लिए सोमवार से यूजी फाइनल ईयर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य बंद किया। 

विज्ञापन
seventh pay scale: College teachers stalled the work of evaluation
प्रदर्शन(सांकेतिक)

विस्तार

यूजीसी के सातवें पे स्केल को लागू किए जाने की मांग को लेकर पंजाब फेडरेशन आफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स के आंदोलन के समर्थन में हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के कॉलेजों में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य बंद रखा। संघ दो दिनों तक मूल्यांकन कार्य बंद रखेंगे, 21 जुलाई से कॉलेज शिक्षक अपनी इस मांग को लेकर काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह और सचिव डॉ. राम लाल शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में शिक्षकों ने दो दिनों के लिए सोमवार से यूजी फाइनल ईयर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य बंद किया।

विज्ञापन


 प्रदेश के  राज्य के ज़िले में आंदोलन का खासा असर देखा गया। डॉ. राम लाल ने कहा कि   चंबा, कांगड़ा, अर्की, नालागढ़, ठियोग, राजधानी के कॉलेजों में भी शिक्षकों ने पंजाब के शिक्षकों के आंदोलन के समर्थन में मूल्यांकन कार्य बंद रखा।  हिमाचल प्रदेश विवि की सात अगस्त तक चलने वाली स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य साथ साथ चल रहा है। इसके लिए सभी 54 परीक्षा केंद्रों में शिक्षक परीक्षा ड्यूटी के साथ मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed