सीबीएसईः सात हजार ने दिया नेट, देरी से पहुंचने वाले नहीं दे पाए पेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की रविवार को आयोजित की गई नेट परीक्षा में राजधानी शिमला में स्थापित 18 परीक्षा केंद्रों में 6,955 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों में नकल रोकने के लिए तय नियमों के तहत परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई।
पेपर से पहले हर परीक्षार्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। परीक्षा के लिए लालपानी के एक सरकारी स्कूल में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था, बाकी सभी केंद्र सीबीएसई के स्कूलों में बनाए गए थे।
इनमें लोरेट भराड़ी, डीएवी लक्कड़ बाजार, सेंट थॉमस, लोरेटो कान्वेंट ताराहाल, सेंट एडवर्ड, चैप्सली स्कूल के अलावा जीजस एंड मेरी सहित केवी जाखू आदि को मिलाकर कुल 18 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में देरी से पहुंचे कुछ परीक्षार्थियों को वापस भी लौटना पड़ा, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
एचपीयू ने परीक्षार्थियों के लिए कैंपस से चलाईं दो बसें
आर्ट्स और कॉमर्स विषयों के लिए इस बार भी प्रदेश के शिमला और धर्मशाला में परीक्षा हुई। साइंस के विषयों के लिए परीक्षार्थियों को चंडीगढ़ व बाहरी राज्यों में ही जाना पड़ा। सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक परीक्षा संचालित की गई। परीक्षा में किसी भी केंद्र से किसी गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नेट की इस परीक्षा में भाग लेने वाले विवि के छात्रों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए एचपीयू की दो बसें चलाईं। इस कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचना आसान हुआ। बसों को सर्कुलर रोड और बाईपास होकर चलाया गया।