{"_id":"5bb60d8c867a55290b28f9a4","slug":"senior-assistant-drugs-recruitment-results-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर असिस्टेंट ड्रग्स भर्ती का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीनियर असिस्टेंट ड्रग्स भर्ती का परिणाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 04 Oct 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सीनियर असिस्टेंट ड्रग्स भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट कोड 628 के तहत स्वास्थ्य विभाग में सीनियर असिस्टेंट ड्रग्स के दो पदों को भरने के लिए सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
आयोग को कुल 517 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें केवल 385 आवेदन ही सही पाए गए। इसके बाद आयोग ने 30 अगस्त 2018 को लिखित परीक्षा ली। इसमें 159 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 226 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
आयोग ने मेरिट के आधार पर आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए छह अभ्यर्थियों का चयन किया है। इनके रोलनंबर इस प्रकार हैं । 628000012, 628000117, 628000127, 628000205, 628000245, 628000374
विज्ञापन