जेबीटी शिक्षकों से जुड़ी अहम खबर, नौकरी के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में जेबीटी शिक्षकों के 600 नए पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय इसी महीने से भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। टीचर इलिजिबलिटी टेस्ट (टेट) की मेरिट के आधार पर प्रदेश में जेबीटी शिक्षकों के 600 नए पद भरे जाएंगे। शुक्रवार को मंत्रिमंडल ने जेबीटी शिक्षकों के 600 पद भरने को मंजूरी दी है।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय इसी महीने से भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। जेबीटी शिक्षकों के पद जिलावार भरे जाएंगे। टेट के स्कोर के आधार पर मेरिट बनाकर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। प्रदेश में सात हजार से अधिक टेट पास उम्मीदवार हैं। उधर, टेट की मेरिट के आधार पर नौकरी देने की प्रक्रिया से बैचवाइज भर्ती के इंतजार में बैठे हजारों उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बैचवाइज भर्ती से किया इनकार
प्रदेश के सरकारी और निजी जूनियर बेसिक ट्रेनिंग संस्थानों से प्रति वर्ष करीब 2800 उम्मीदवार जेबीटी करते हैं। जेबीटी करने वालों की प्रदेश में संख्या करीब 20 हजार है। काफी समय बाद सरकार जेबीटी शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। ऐसे में प्रशिक्षित टेट पास जेबीटी शिक्षकों को पचास प्रतिशत सीटें बैच वाइज भरे जाने की उम्मीद थी।
लेकिन प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बैचवाइज भर्ती को नकार दिया है। टेट की मेरिट के आधार पर ही नई भर्ती करने का फैसला लिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया है कि जिलावार जेबीटी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। टेट की मेरिट पर ही नौकरी दी जाएगी। उम्मीदवार का जेबीटी किया होना और टेट पास आउट होना जरूरी होगा।