हिमाचल में नौवीं से 12वीं कक्षा की सेकेंड टर्म ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच मंगलवार से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से12वीं कक्षा की ऑनलाइन सेकेंड टर्म परीक्षाएं शुरू हुईं। नौवीं और दसवीं कक्षा की अंग्रेजी और जमा एक, जमा दो कक्षा की संकाय के अनुसार इतिहास, फिजिक्स और अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा हुई। ऑनलाइन परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को शिक्षकों ने व्हाट्सएप के माध्यम से पासवर्ड से लॉक प्रश्नपत्र भेजे। परीक्षा शुरू करने के लिए पासवर्ड अलग से भेजे गए। निर्धारित समय के भीतर परीक्षा पूरी करने के बाद विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो लेकर व्हाट्सएप से शिक्षकों को वापस भेजी। जिन विद्यार्थियों के पास मोबाइल फोन नहीं हैं, उन्हें शिक्षकों ने घरों में जाकर प्रश्नपत्र मुहैया करवाए।
बुधवार को नौवीं और दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय और जमा एक और जमा दो कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। घर बैठ कर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की निगरानी का जिम्मा अभिभावकों को सौंपा गया है। नौवीं और दसवीं कक्षा की मुख्य विषयों की परीक्षा आठ दिसंबर और जमा एक और जमा दो कक्षा की मुख्य विषयों की परीक्षाएं नौ दिसंबर को समाप्त हो जाएंगी। 15 दिसंबर तक अभिभावकों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी आंसरशीट स्कूलों में जमा करवानी होगी। 23 दिसंबर तक शिक्षक आंसरशीटों की जांच करेंगे। तीस दिसंबर तक ई संवाद के माध्यम से शिक्षकों को परीक्षा परिणाम जमा करवाना होगा।
विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए 10 दिसंबर तक बढ़ाई तिथि
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया है। अब 2020-21 सत्र में की जाने वाली नौवीं, दसवीं, जमा-एक और जमा दो कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण 10 दिसंबर तक होगा। बोर्ड ने यह फैसला कोविड-19 के कारण यह फैसला लिया है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि कोविड-19 के कारण जिन परीक्षार्थियों के बायोडाटा में शुद्धि और पंजीकरण नहीं हो सका है। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए तिथि को बढ़ाया गया है। पहले अंतिम तिथि 20 नवंबर थी, जिसे अब 10 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।